झारखंड में फरार चल रहा कुख्यात अपराधी मनोज मुरमू गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा पाकुड़: पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामलों का वांछित व लंबे समय से फरार कुख्यात अपराधी मनोज मुरमू को गिरफ्तार कर जेल रविवार को जेल भेजा है।

यह जानकारी एसपी मणिलाल मंडल ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात मनोज मुरमू लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के अपने गाँव इचाघुटु,सुरूजबेड़ा में देखा गया है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में गठित टीम ने देर रात उसके घर में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया।

मौके पर तलाशी के दौरान उसकी कमर में खोंसा हुआ एक देशी कट्टा भी पाया गया है।

इस बावत लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 56/2020के आधार पर भादवि की धारा 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मनोज के खिलाफ लिट्टीपाड़ा में दो,हिरणपुर मेंतीन,अमड़ापाड़ा व पाकुड़िया में एक-एक तथा सुंदरपहाड़ी(गोड्डा) थाना में पूर्व से ही विभिन्न मामलों के मद्देनजर संगीन धाराओं के तहत नामजद मामला दर्ज है।

लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Share This Article