मांडर के भारथी कॉलेज में इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता, दयानंद हाउस बना विजेता

मांडर के भारथी कॉलेज में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता आयोजित, दयानंद हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया, छात्रों के बौद्धिक विकास पर दिया गया जोर

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Inter House Quiz Competition : भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को छात्रों के बौद्धिक विकास और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में बी.एड. के विद्यार्थियों ने दयानंद, विवेकानंद, श्रद्धानंद और हंसराज हाउस के माध्यम से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर के निर्देशन में किया गया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद दयानंद हाउस की माशुमा नगमा, जीती कुमारी और करिश्मा तिग्गा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हंसराज हाउस के हर्षित मार्की, अर्पिता कर और सबिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रद्धानंद हाउस की नेहा मिंज, आशिया परवीन और रेनू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

समापन समारोह में प्राचार्या द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्विज़ प्रतियोगिताएं छात्रों में जिज्ञासा और सीखने की निरंतर प्रेरणा को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम में बी.एड. विभागाध्यक्ष राकेश कुमार राय, IQAC समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक राज जायसवाल सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में IQAC समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति की सराहना की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।