
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य सरकार और इंडियन बैंक के साथ हुए एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन पैकेज तथा एनएचएम कर्मियों के लिए विशेष सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर हेमंत ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अत्यंत उपयोगी और लाभकारी सिद्ध होगी और उनकी वित्तीय सुरक्षा और मनोबल को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक आपदा ने हमें स्वास्थ्य व्यवस्था की अहमियत समझाई है। आने वाले समय में डिजिटल व्यवस्था के विस्तार के साथ बैंकिंग सेवाओं से अधिक लोग जुड़ेंगे, जिससे इस तरह की पहल की महत्ता और बढ़ेगी।सभी से अपील है कि इस विशेष पैकेज का अधिकतम लाभ उठाएं।


