झारखंड में कई जिलों का पारा 40 डिग्री के पार, 17-18 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट

झारखंड में गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने 17-18 अप्रैल को रांची सहित कई इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मंगलवार को सरायकेला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची में तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। अगले पांच दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू जैसे जिलों में लू चलने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने इन इलाकों के लिए दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

कुछ जिलों में बारिश के आसार

इसी दौरान संथाल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में 17-18 अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 19 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान साफ रहने के साथ मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें और जरूरी एहतियात अपनाएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।