
जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को अपने गांव घोड़ाबांधा में आयोजित हरि संकीर्तन में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भक्ति और श्रद्धा से भरे इस वातावरण ने मन को अद्भुत शांति और सुकून से भर दिया। हरि नाम के मधुर संकीर्तन की गूंज ने जैसे पूरे गांव को एक दिव्य ऊर्जा से जोड़ दिया।
इस अवसर पर गांव के बड़े-बुजुर्गों से मिलकर उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करना मेरे लिए बेहद भावुक और यादगार पल रहा। उनके अनुभवों और स्नेह भरे शब्दों ने मन को छू लिया। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे।

