समर स्पेशल ट्रेन का तोहफा, तिरुपति-रक्सौल ट्रेन रांची रूट से चलेगी, यात्रियों को बड़ी राहत

तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन रांची रूट से चलेगी, अप्रैल-मई में कई तिथियों पर संचालन, प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को गर्मी में लंबी यात्रा के लिए बड़ी राहत

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Summer Special Train : गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। तिरुपति से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो रांची रूट से होकर गुजरेगी।

रेलवे के इस फैसले से झारखंड और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि यह ट्रेन रांची समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

कब चलेगी ट्रेन?

ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल 20 और 27 अप्रैल तथा 4, 11, 18 और 25 मई को प्रत्येक सोमवार सुबह 8:15 बजे तिरुपति से रवाना होगी और बुधवार शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल 16, 23, 30 अप्रैल और 7, 14, 21, 28 मई को प्रत्येक गुरुवार सुबह 3:15 बजे रक्सौल से खुलेगी और शनिवार सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर ठहराव?

यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच की सुविधा

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 2 एसएलआर, 4 जनरल, 10 स्लीपर, 5 एसी 3-टियर और 3 एसी 2-टियर कोच शामिल होंगे।

रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।