
रांची: आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई ट्रेनों के रूट और संचालन में भी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू
21.04.2026, 24.04.2026 और 26.04.2026 को रद्द रहेगी
68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू
21.04.2026, 24.04.2026 और 26.04.2026 को रद्द रहेगी
18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस
21.04.2026 और 23.04.2026 को रद्द रहेगी
68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू
21.04.2026 और 23.04.2026 को रद्द रहेगी
68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू
26.04.2026 को रद्द रहेगी
शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू
21.04.2026 और 23.04.2026 को यह ट्रेन आद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी

