छोटे बच्चों ने मंच पर मचाया धमाल! ‘Save Our Planet’ थीम पर इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त टैलेंट

रांची में मदर अर्थ डे पर आयोजित लघु नाटिका प्रतियोगिता में बच्चों ने “हमारी पृथ्वी बचाओ” थीम पर शानदार प्रस्तुतियां देकर पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के मौके पर ‘द इंटरनेशनल लाइब्रेरी एंड कल्चरल सेंटर’ (ILCC) में कक्षा VI से VIII तक के छात्रों के लिए अंतर-विद्यालय लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “हमारी पृथ्वी बचाओ” (Save Our Planet) रखा गया था। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। किसी ने कविता के जरिए संदेश दिया, तो किसी ने संगीत और नृत्य के माध्यम से पर्यावरण बचाने की बात कही। संवाद अदायगी भी इतनी प्रभावशाली थी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नाटिकाओं को वाद-विवाद, कोर्टरूम सीन और नृत्य-नाटिका जैसे अलग-अलग रूपों में पेश किया गया। कार्यक्रम का संचालन ILCC की सांस्कृतिक सचिव रेखा मिश्रा ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को बेहद सहज और रोचक बनाए रखा। निर्णायक मंडल में मलय मिश्रा, अवधेश कुमार और शिवेन्द्र मोहन शर्मा शामिल थे, जिन्होंने सभी प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।

इन स्कूलों ने लिया भाग

इस प्रतियोगिता में कई नामी स्कूलों ने भाग लिया, जिनमें डीपीएस स्कूल, जीडी गोयनका, सफायर ग्लोबल स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्ल, लौरेटो कनवेंट, श्रद्धा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, डीएवी बरियातू पब्लिक स्कू, और सरला बिरला पब्लिक स्कूल जैसे स्कूल शामिल रहे।

इन स्कूलों ने मारी बाजी

प्रथम पुरस्कार: दिल्ली पब्लिक स्कूल

द्वितीय पुरस्कार: सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल

तृतीय पुरस्कार: ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना

इस मौके पर सांस्कृतिक समिति की सदस्य और लाइब्रेरियन निवेदिता शर्मा भी मौजूद रहीं, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।