
Guru Amar Das Prakash Parv : गुरु नानक सत्संग सभा रातु रोड में श्री गुरु अमर दास जी का प्रकाश पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में सुबह 8:00 बजे से 10:15 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। दीवान की शुरुआत सुबह 8:00 बजे स्त्री सत्संग सभा द्वारा शबद गायन से होगी।
इसके बाद गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जिवेन्द्र सिंह की ओर से कथा वाचन होगा। गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर सत्संग सभा की ओर से गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने समूह साध संगत से इस प्रकाश पर्व में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए साध संगत की ओर से 20 अप्रैल से रोजाना तीन श्री सहज पाठ पढ़े जा रहे हैं। जिसका भोग प्रकाश पर्व के दिन 30 अप्रैल को होगा। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर सत्संग सभा ने सदस्यों के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा कर दिया है।

