

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स से 1.05 करोड़ की ज्वेलरी डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी की टीम ने नालंदा पुलिस के साथ मिलकर हरनौत रेलवे कॉलोनी में छापेमारी कर लूट के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। ‘भारत सरकार’ लिखा कार में ट्रॉली बैग में रखा था लूट का सामान। इसी बीच दो महिलाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पासवान, उसकी पत्नी रानी देवी और चंद्रवती देवी के रूप में हुई है। लेकिन इस मामले का मास्टरमाइंड विभाष पासवान अब भी फरार है।




घटना के दौरान दुकानदार और आसपास के लोगों ने दो अपराधियों को मौके पर पकड़ लिया था, जिससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। महत्वपूर्ण यह है कि 21 अप्रैल को पांच से छह लोग अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और हथियार के बल पर करीब 1.05 करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए।
पुलिस ने बरामद जेवरों के साथ कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी जल्द ही एसपी कार्यालय में साझा की जाएगी।

