बड़ी खबर: राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, राज्यसभा का बदला गणित

AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों ने पार्टी छोड़ी, BJP का दामन थामा। इस फैसले से राजनीति में हलचल तेज, आगे और बदलाव के संकेत।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

राघव चड्ढा के साथ पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल और संदीप पाठक का नाम शामिल है। तीनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और उसके नेतृत्व को प्राथमिकता दी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ता लगातार संगठन को मजबूत बनाने में जुटे रहते हैं।

वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों के साथ मिलकर BJP में विलय का फैसला लिया है। उन्होंने इसे एक सामूहिक निर्णय बताया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में इसके बड़े असर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का अभी इंतजार है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।