
Ranchi Railway News : JET परीक्षा और ट्रेनों में बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए आज रांची से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से परीक्षा देने जा रहे छात्रों और सामान्य यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
1. रांची – दुमका परीक्षा स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन आज दोपहर 14:45 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी। रास्ते में यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, कुमारधुबी, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ होते हुए रात 23:55 बजे दुमका पहुंचेगी।
मुख्य समय सारिणी
- मुरी – 15:53 बजे
- बोकारो स्टील सिटी – 16:40 बजे
- धनबाद – 18:25 बजे
- मधुपुर – 20:20 बजे
- जसीडीह – 21:15 बजे
- देवघर – 21:50 बजे
- दुमका – 23:55 बजे
2. रांची – पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन आज 15:00 बजे रांची स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और भभुआ रोड होते हुए रात 01:55 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।
मुख्य समय सारिणी
- लोहरदगा – 16:00 बजे
- लातेहार – 17:30 बजे
- डालटनगंज – 18:50 बजे
- गढ़वा रोड – 20:00 बजे
- डेहरी ऑन सोन – 23:30 बजे
- सासाराम – 23:50 बजे
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – 01:55 बजे
छात्रों और यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे का यह निर्णय परीक्षा के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने और छात्रों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा से पहले कोच व प्लेटफॉर्म जानकारी लेने की अपील की है।

