झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में मौसम ने बदली करवट, रांची समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़ और रांची जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

तेज हवा चलने की भी संभावना

विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक मौसम बदलने से पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और आवाजाही में परेशानी की संभावना है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी है। बारिश और आंधी के समय घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

गर्मी से मिलेगी राहत

पिछले कुछ दिनों से झारखंड के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आने तथा लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।