10 लाख रुपये का इनामी कुख्यात माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव गिरफ्तार

झारखंड और बिहार में 50 से अधिक नक्सली घटनाओं में आरोपी 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव को मुंबई से सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : 10 लाख रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम को मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों और ATS की मदद से गिरफ्तार किया गया है। संजय गोदराम संगठन में मतभेद के बाद मुंबई भाग गया था और वहां एक खटाल में दूध निकालने (दूध दुहने) का काम कर रहा था।

उस पर झारखंड सरकार की तरफ से 10 लाख और बिहार सरकार की ओर से 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर झारखंड और बिहार में 50 से अधिक नक्सली घटनाओं (जैसे लैंडमाइंस ब्लास्ट और नेताओं पर हमले) में शामिल होने का आरोप है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।