अंबा प्रसाद का आवास खाली कराने पर भड़के कांग्रेस नेता जगदीश साहू, बोले- ओबीसी नेता को प्रताड़ित कर रही सरकार

कांग्रेस नेता जगदीश साहू ने अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराने पर सरकार को घेरा। उन्होंने ओबीसी नेता को प्रताड़ित करने और भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिवाली से पहले प्रशासन ने HEC परिसर स्थित आवास संख्या F-44 को उनकी अनुपस्थिति में खाली करा दिया था। इसके विरोध में अंबा प्रसाद आवास के बाहर टेंट लगाकर बैठ गई हैं।

अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। कांग्रेस नेता जगदीश साहू ने कार्रवाई को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि एक ओबीसी नेता को जानबूझकर प्रताड़ित और अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दूसरे पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सरकारी आवासों में रह रहे हैं, तो सिर्फ अंबा प्रसाद पर कार्रवाई क्यों की गई?

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताया है। दूसरी ओर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि आवास एक IPS अधिकारी को आवंटित है, इसलिए भवन निर्माण विभाग ने खाली कराया है। उन्होंने कहा कि अब सभी पूर्व विधायकों के सरकारी आवास खाली कराए जाएंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।