Ranchi News: राजधानी रांची में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने टेंट में दिवाली मनाई। दरअसल, दिवाली से ठीक एक दिन पहले प्रशासन द्वारा सरकारी आवास खाली कराए जाने के बाद अंबा प्रसाद अब अपने पुराने आवास के बाहर टेंट लगाकर रह रही हैं। वहीं, दिवाली के दिन उन्होनें टेंट में ही अपनी दिवाली मनाई।

Ranchi News: टेंट में गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना
दिवाली के मौके पर उन्होनें टेंट में गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और दीप जलाकर राज्य की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मामले को लेकर उन्होनें कहा कि, वह गठबंधन के धर्म का पालन कर रही हैं, इसलिए चुप्पी साधे हैं। अंबा प्रसाद ने बताया कि, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर उनसे मिलने आए थे और उन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया है।

अंबा प्रसाद ने कार्रवाई को बताया पक्षपातपूर्ण
Ranchi News: अंबा प्रसाद ने आवास खाली कराने जाने पर प्रशासन की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि, वे हार नहीं मानेंगी इस मामले के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व विधायक ने दावा करते हुए कहा कि, वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के रुप में पदस्थापित हैं और उनके खिलाफ की गई यह कार्रवाई केवल उनके विरुद्ध नहीं, बल्कि पार्टी के खिलाफ भी एक साजिश को दर्शाती है। अंबा प्रसाद ने निशा भगत का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में जो भी महिला आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहीं है, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि, वह डरने वालों में से नहीं है, वह मजबूत हैं और अपनी लड़ाई लड़ेंगी।


