रांची में त्योहार की खरीदारी के बीच चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाशों की करतूत कैमरे में कैद

रांची के नामकुम लोहडीह बाजार में दीपावली की खरीदारी करने पहुंची महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi: रांची में त्योहार की भीड़ के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल, मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोहडीह बाजार का है। दीपावली के मौके पर एक महिला बाजार में फल खरीदने पहुंची थी।

इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। मौका मिलते ही एक अपराधी ने महिला के गले से चेन झपटी और दोनों तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला सकते में आ गईं।

घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, त्योहार के समय बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।