Ranchi News: रांची के अनगड़ा से आपसी विवाद में चाकू से हमला करने की घटना सामने आ रही है। दरअसल, अनगड़ा चौक में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखदे विवाद इतना बढ़ गया कि, रेस्टोरेंट संचालक सोनी चौहान ने जग्गू हार्डवेयर के संचालक जगरनाथ महतो पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला
Ranchi News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों की दुकान एक ही मार्केट में है। हार्डवेयर दुकान नीचे है और वही उसके ऊपर रेस्टोरेंट है। शाम में सोनी चौहान अपने रेस्टोरेंटसे पटाखा फोड़ रहा था, नीचे में हार्डवेयर दुकान का झाड़ू रखा था। और सोनी के पटाखा फोड़ने से पटाखा की चिंगारी से कुछ झाड़ू जलने लगा। जिस वजह से जगरनाथ महतो ने उन्हें पटाखा फोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर हुई कहा-सुनी ने विवाद का रुप ले लिया। और रेस्टोरेंट संचालक सोनी चौहान ने होटल में काम आने वाला चाकू निकालकर जगरनाथ महतो के गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वे घायल हो गए।

Ranchi News: आरोपित सोनी चौहान गिरफ्तार
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित सोनी चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर दुर्गा पूजा समिति अनगड़ा के अध्यक्ष जगेश्वर महतो ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, अनगड़ा चौक की व्यवसायी के ऊपर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


