Jharkhand Weather News: झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। समुद्री हवाओं की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिससे झारखंड में भी मौसम में बदलाव नजर आएगा। राज्य के न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 से 11 नवंबर के बीच राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साख मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है।

8 जिलों में मौसम में बदलाव के आसार
Jharkhand Weather News: 9 नवंबर यानी आज पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के करीब 8 जिलों में मौसम में बदलाव के आसार है। इनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज और धनबाद जैसे जिलें शामिल है। बारिश की वजह से आने वाले पांच दिनों में राज्य के तापमान में गिरावट आ सकती है।

Jharkhand Weather News: बीते दिन का हाल
बात करें बीते दिन की तो, रविवार को चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में तापमान 31.2 डिग्री, डालटनगंज 30.2 डिग्री रहा। रांची में तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बोकारो में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा।


