रांची : झारखंड के सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री रविवार को दलमा की 2,700 फीट ऊंची पावन पहाड़ियों पर स्थित प्राचीन दलमा बाबा शिव मंदिर और हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मनमोहक प्राकृतिक छटा और घने जंगलों के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल झारखंड की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इससे पहले सात नवंबर को डॉ तनुज ने तमाड़ स्थित मां देवड़ी मंदिर में मां का दर्शन और पूजन किया था।



