रांची/गढ़वा: झारखंड में अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान कुल 441 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गढ़वा जिले में पुलिस ने रविवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़े एक कंटेनर ट्रक से करीब 2.13 करोड़ रुपये मूल्य का 426 किलोग्राम गांजा जब्त किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।



