साहिबगंज : जिले में रविवार देर रात जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी फाटक में टेंट संचालक मुन्ना साह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप झारखंड पुलिस के दो जवानों पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान पवन साह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, मुन्ना साह की हत्या के बाद से उसके घर मातम पसर गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि हत्या के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है।



