अरगोड़ा में बंद फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद

रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद हुआ। कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक बंद फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है। बंद फ्लैट से शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, युवक की मौत करीब दो दिन पहले ही हो चुकी थी। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अरगोड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

युवक अपनी बुजुर्ग मां के साथ फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मां-बेटे की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। दोनों भीख मांगकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे थे, फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।