यात्रियों के लिए राहतभरी खबर: रेलवे चलाएगा 2 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, रांची से आज होगा परिचालन

रेलवे ने JET परीक्षा और भीड़ को देखते हुए रांची से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया, जिससे छात्रों और यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Railway News : JET परीक्षा और ट्रेनों में बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए आज रांची से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से परीक्षा देने जा रहे छात्रों और सामान्य यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

1. रांची – दुमका परीक्षा स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन आज दोपहर 14:45 बजे रांची स्टेशन से रवाना होगी। रास्ते में यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, कुमारधुबी, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ होते हुए रात 23:55 बजे दुमका पहुंचेगी।

मुख्य समय सारिणी

  • मुरी – 15:53 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी – 16:40 बजे
  • धनबाद – 18:25 बजे
  • मधुपुर – 20:20 बजे
  • जसीडीह – 21:15 बजे
  • देवघर – 21:50 बजे
  • दुमका – 23:55 बजे

2. रांची – पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन आज 15:00 बजे रांची स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और भभुआ रोड होते हुए रात 01:55 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।

मुख्य समय सारिणी

  • लोहरदगा – 16:00 बजे
  • लातेहार – 17:30 बजे
  • डालटनगंज – 18:50 बजे
  • गढ़वा रोड – 20:00 बजे
  • डेहरी ऑन सोन – 23:30 बजे
  • सासाराम – 23:50 बजे
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – 01:55 बजे

छात्रों और यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे का यह निर्णय परीक्षा के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने और छात्रों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा से पहले कोच व प्लेटफॉर्म जानकारी लेने की अपील की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।