सरयू राय ने पार्षद राजेश सिंह का धरना खत्म करवाया

एनएच 33 की धूल से परेशान होकर धरने पर बैठे वार्ड पार्षद राजेश सिंह का धरना विधायक सरयू राय ने खत्म कराया; एनएचएआई ने दो दिन में सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एनएच 33 से उड़ते धूल और उससे आम नागरिकों को हो रही परेशानियों के खिलाफ बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह गुरुवार को डिमना चौक पर धरना दे रहे थे।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को जब इसकी जानकारी हुई तो वह धरना स्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने राजेश सिंह से बात की, फिर एनएचएआई के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी डिमना चौक पर बुलाया।

सरयू राय ने राजेश सिंह से कहा कि अभी कल ही (बुधवार को) वह एनएच 33 का भ्रमण कर चुके हैं। दो दिनों के बाद एनएचएआई सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरु करेगी। शुक्रवार को गांधी जयंती है। शनिवार-रविवार से काम शुरु हो जाएगा। एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने भी इसकी स्वीकृति दी। फिर श्री राय के आश्वासन पर राजेश सिंह ने अपना धरना खत्म कर दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।