दिल्ली में द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चे डूबे

दिल्ली के द्वारका में दर्दनाक हादसा, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 8 से 10 साल के तीन बच्चों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: द्वारका के सेक्टर 24 इलाके में स्थित एक गोल्फ कोर्स के तालाब में बृहस्पतिवार सुबह आठ से 10 साल की उम्र के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। द्वारका सेक्टर 23 थाने को सुबह सात बजकर सात मिनट पर इस घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी सूचित किया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।