सरोगेसी से पूरी होगी ख्वाहिश, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी बनेंगे पेरेंट्स

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दी, लंबे संघर्ष, IVF असफलताओं और मिसकैरेज के बाद आखिरकार उनके घर किलकारी गूंजेगी।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। 30 अप्रैल को सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कपल ने ऐलान किया कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

कपल ने इंस्टाग्राम पर जॉइंट पोस्ट में लिखा, “हम प्रेग्नेंट हैं… हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार और उम्मीद के साथ शुरू हो रही है,” और बताया कि उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना है। इस खबर के सामने आते ही गौहर खान, भारती सिंह, रश्मि देसाई, गजराज राव और सुनीता आहूजा समेत कई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी।

संभावना पहले ही अपने IVF सफर के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि कई बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा और कुल 7 बार IVF की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने शादी से पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे, ताकि भविष्य की प्लानिंग की जा सके।

कई सालों के रिलेशनशिप के बाद इस कपल ने 2016 में शादी की थी। अब शादी के करीब 10 साल बाद, तमाम मुश्किलों के बाद, उनका पेरेंट्स बनने का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।