
Women’s T20 World Cup 2026 : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों को चिन्हित किया गया है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलता है। प्रमुख खिलाड़ियों में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल शामिल हैं।
यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंगलैंड और वेल्स में खेला जाएगा। कुल 12 टीमें 33 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
इसके बाद भारत 17 जून को नीदरलैंड, 21 जून को दक्षिण अफ़्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले खेलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा।
कठिन ग्रुप में भारत की चुनौती
इस बार भारतीय महिला टीम को बेहद चुनौतीपूर्ण ग्रुप मिला है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका जैसी मजबूत टीमों के साथ-साथ पाकिस्तान भी हमेशा की तरह कड़ी टक्कर देने को तैयार है। वहीं बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमें भी उलटफेर करने की क्षमता रखती हैं।
खिताब की मजबूत दावेदार
हालिया वनडे सफलता के बाद टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग-तीनों विभागों में सुधार की जरूरत है।
अगर टीम संतुलित प्रदर्शन करती है, तो इस बार ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका भारत के पास जरूर है।

