महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल! रांची में पीएम मोदी का पुतला फूंका, जनता को राहत नहीं देने का आरोप

रांची में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनता को राहत नहीं देने और महंगाई पर नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध-दही समेत रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। प्रदर्शन के दौरान केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही थी, उस समय केंद्र सरकार पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी सरकार आम लोगों को राहत देने की बजाय विदेश दौरों में ज्यादा ध्यान दे रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को तेल कंपनियों के नुकसान की चिंता है, लेकिन देश की 140 करोड़ जनता की परेशानियां नजर नहीं आ रही हैं। उनके मुताबिक, लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और घर का पूरा बजट बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि देश में थोक महंगाई दर 42 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।

केशव महतो कमलेश ने प्रधानमंत्री की उन सलाहों पर भी निशाना साधा, जिनमें लोगों से सोना कम खरीदने, विदेश यात्राएं घटाने और किसानों से यूरिया की खपत कम करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि जनता को सलाह नहीं, बल्कि महंगाई से राहत और ठोस समाधान चाहिए। इस प्रदर्शन में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शहजादा अनवर, रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।