
राँची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान दारू दुकान के पास हो रही अड्डाबाजी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से किया गया।
अभियान का नेतृत्व अरगोड़ा थाना प्रभारी ने किया, जिसमें पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों को अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की जांच-पड़ताल की तथा आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही।
थाना प्रभारी ने कहा कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

