झारखंड में वेतन संकट से नाराज शिक्षक, गिरिडीह में जनगणना कार्य बहिष्कार की चेतावनी

गिरिडीह में दो माह से वेतन नहीं मिलने से पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों में भारी नाराजगी, आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षक अब जनगणना कार्य के बहिष्कार की तैयारी में हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड में जनगणना कार्य को लेकर सरकारी स्कूली शिक्षकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन राज्य में शिक्षकों को कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिससे उनमें भारी आक्रोश है और वो अब जनगणना कार्य का भी विरोध कर रहे हैं।

गिरिडीह के शिक्षकों में भारी आक्रोश

ताजा मामला गिरिडीह जिले से सामने आया है। गिरीडीह जिले के सैकड़ों पीजीटी और टीजीटी शिक्षक इन दिनों घोर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसका कारण है दो माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं होना। वेतन भुगतान के लिए शिक्षक पदाधिकारियों से बार-बार गुहार लगा रहे हैं।

मार्च से नहीं मिला है वेतन

बता दें डीईओ कार्यालय की कार्यशैली से नाराज शिक्षक जनगणना कार्य के बहिष्कार करने का भी मन बना रहे हैं। जिला में कार्यरत टीजीटी के लगभग 1029 और पीजीटी के 300 शिक्षकों सहित कर्मचारियों को गत मार्च-अप्रैल महीना का वेतन नहीं मिला है। इससे शिक्षक, कर्मी उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

 

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.