Palamu School Closed: भारी बारिश की चेतावनी के बाद बड़ा फैसला, KG से 12वीं तक के स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद

पलामू में 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी के बाद KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: पलामू जिले में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 सितंबर को पलामू में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार, 3 सितंबर को पलामू जिले में KG से 12वीं तक के सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी और निजी सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

जलजमाव और आवागमन की समस्या को देखते हुए फैसला

उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बारिश के कारण जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में पानी भरने और आवागमन बाधित होने की सूचना मिली है। ऐसे हालात को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 के तहत शैक्षणिक कार्य स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

शिक्षकों और कर्मचारियों को आना होगा स्कूल

आदेश में कहा गया है कि पलामू जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में KG से 12वीं तक का पठन-पाठन कार्य 3 सितंबर तक तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगा। हालांकि, स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी इससे मुक्त नहीं होंगे। उन्हें नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा और स्कूल में गैर-शैक्षणिक कार्यों का संचालन करना होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।