सफेद सफारी से चल रहा था नशे का कारोबार, 20 ग्राम ब्राउन शुगर और गांजे के साथ एक धराया

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया। गांजा, ब्राउन शुगर, नकदी और कार बरामद हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि डोम टोली तालाब पट्टी क्षेत्र का निवासी मो. अनस अपनी सफेद रंग की सफारी गाड़ी के जरिए इलाके में नशीले पदार्थ बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर 1 सितंबर को छापेमारी दल ने डोमटोली में खड़ी उक्त कार के पास दबिश दी।

जांच के दौरान वाहन स्वामी डोमटोली निवासी 24 वर्षीय मो. अनस कुरैशी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 16 ग्राम गांजा और उसकी सफारी कार से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 4,700 रुपये नकद, एक आईफोन 13 मोबाइल और प्रयुक्त टाटा सफारी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर धनबाद जिले के बरोरा थाने में मामला दर्ज है। पुलिस ने लोअर बाजार थाने में कांड संख्या 150/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।