गोलमुरी पुलिस केंद्र में वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस केंद्र में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में देश के वीर पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। साथ ही, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को फल, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन उन वीर जवानों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बना, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।