पालघर में टेंपो से 49 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने टेंपो से 49.24 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और पान मसाला जब्त किए। चालक रिंकू नरेश यादव को गिरफ्तार किया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पालघर: पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक टेंपो से 49.24 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और पान मसाला जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर टेंपो को रोका। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि शुरुआती जांच में टेंपो के अगले हिस्से में बिजली के सामान लदे दिखाई दिए। हालांकि, बिजली के सामान की खेप के पीछे तलाशी लेने पर पुलिस को केसरयुक्त पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का बड़ा भंडार मिला, जिनकी महाराष्ट्र में बिक्री प्रतिबंधित है।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान का मूल्य 49,24,800 रुपये है। पुलिस ने सामान जब्त करने के साथ ही टेंपो को भी कब्जे में ले लिया। देशमुख ने बताया कि टेंपो चालक रिंकू नरेश यादव (30) को हिरासत में लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।