रांची में आर्मी भर्ती का बड़ा मौका! 3 सितंबर से शुरू होगी रैली, जानें किन पदों पर होगी बहाली

रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 सितंबर से आर्मी भर्ती रैली शुरू होगी। अलग-अलग पदों पर बहाली होगी, जबकि ARO ने अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने कहा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 सितंबर से आर्मी भर्ती रैली शुरू होने जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा, जूनियर कमीशंड ऑफिसर और हवलदार एजुकेशन के पदों के लिए 3 और 4 सितंबर को भर्ती होगी। वहीं, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों की भर्ती 5 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी।

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही होंगे शामिल

इस भर्ती प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने जून महीने में आयोजित लिखित परीक्षा पास की है और भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। भर्ती के दौरान सबसे पहले अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल जांच होगी। अंतिम चयन अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

ARO रांची ने दलालों से सावधान रहने को कहा

आर्मी के डायरेक्टर ARO रांची ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए अभ्यर्थियों को खास तौर पर दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह के बिचौलियों के झांसे में न आएं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही भर्ती में शामिल हों।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।