मोरहाबादी में कल से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, 4 सितंबर को फूटेगी दही हांडी

रांची के मोरहाबादी मैदान में 3 सितंबर से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू होगा। बाल गोपाल पोशाक प्रतियोगिता, दही हांडी, रासलीला और भजन संध्या मुख्य आकर्षण होंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मोरहाबादी स्थित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता आयोजन समिति के तत्वावधान में कल यानी 3 सितंबर से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन को लेकर बुधवार को मोरहाबादी मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने पूजा-अर्चना कर दही हांडी स्थल के निर्माण कार्य की शुरुआत की।

उत्सव के पहले दिन 3 सितंबर को चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में ‘बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता’ का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस नि:शुल्क कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष और 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। अभिभावक मौके पर ही पासपोर्ट साइज फोटो देकर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 4 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में विशाल दही हांडी प्रतियोगिता के साथ-साथ रासलीला और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद गोप, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह सहित कई पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन समिति ने सभी रांचीवासियों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।