रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव के ‘मुरिया दरबार’ में शामिल होंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रायपुर और बस्तर जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिन स्थानों पर राष्ट्रपति मौजूद रहेंगी, वहां यातायात के मार्ग में बदलाव किया जाएगा।


