
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने 17 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के बीच बांटा प्रमाणपत्र
रांची : कोशिश स्पेशल स्कूल के 17 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के बीच डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने NIOS-OBE कक्षा 3, 5 और 8 का परिणाम वितरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर समाज में नई पहचान बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों को आगे भी निरंतर शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के जरूरत और परेशानियों के बारे मे अवगत हुए।
इधर, विद्यालय प्रबंधन ने उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के बीच आकर उनका उत्साहवर्धन करना अत्यंत प्रेरणादायक है। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यालय के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा समाज में समावेशी शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देना था।


