
चान्हो: रांची जिला के चान्हो प्रखंड अंतर्गत मसमानो गांव में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में एक विवाहित महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में भय एवं शोक का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप महिला के पति पर ही लगाया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

