रांची के स्कूल में बना नया टॉयलेट ब्लॉक, बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए बड़ा तोहफा !

रांची के हातमा बस्ती स्कूल में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण, बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता बढ़ाने के लिए Round Table, Ladies Circle और सृजन शाखा की पहल।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके रोड स्थित हातमा बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लड़कियों और लड़कों के लिए अब अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक बन गए हैं। यह काम Round Table 244, Ladies Circle 169 और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा रांची ने मिलकर कराया है। टॉयलेट ब्लॉक बनने से न सिर्फ बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन राउंड टेबल के चेयरपर्सन आकाश खोसला, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल और बाल विकास प्रकल्प प्रमुख रूपा अग्रवाल ने किया।

इस दौरान राउंड टेबल के सदस्य आदित्य कटारुका, आयुष मोदी, अविनाश जैन, मनीष जैन, पीयूष सरावगी, राउंड टेबल लेडीज सर्कल से शिखा खोसला, हर्षा जैन और सृजन शाखा से नेहा सरावगी, निधि सराफ, शालू सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, अमिता केडिया भी मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के लिए इस सुविधा को एक बड़ा कदम बताया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।