सड़क पार करते समय दोपहिया वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे मो. राजू नेवरी विकास रिंग रोड के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मेडांटा से RIMS किया गया था रेफर
हादसे के बाद घायल मो. राजू को पहले मेडांटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
पिता के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज
युवक की मौत के बाद उनके पिता मोहम्मद अकबर ने पुलिस को फर्दबयान दिया। इसी बयान के आधार पर 12 अक्टूबर को रांची के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।


