मुंबई: 13 अक्टूबर (भाषा) रुपये में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 42 पैसे मजबूत होकर 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हाजिर बाजार में डॉलर की मांग घटाने और विदेशी मुद्रा बाजार में अत्यधिक कारोबार को नियंत्रित करने के मकसद से उठाए गए विभिन्न कदमों से रुपये को समर्थन मिला।


