एनवीडिया में हुआंग की वापसी वैश्विक बाजारों के इतिहास के सबसे दूरगामी फैसलों में से एक: उदय कोटक

उदय कोटक ने जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया सीईओ पद पर वापसी को वैश्विक बाजार का बड़ा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी बाजार में भारी बढ़ोतरी हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने मंगलवार को एनवीडिया के संस्थापक जेन्सेन हुआंग की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर दोबारा नियुक्ति को वैश्विक बाजारों के इतिहास के सबसे दूरगामी फैसलों में से एक बताया। कोटक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हुआंग की वापसी के फैसले के बाद एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ डॉलर और अमेरिकी बाजार का बाजार मूल्य चार लाख करोड़ डॉलर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे कृत्रिम मेधा (एआई) की दौड़ में अमेरिका को आगे रखने का एक स्पष्ट राजनीतिक और आर्थिक एजेंडा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।