नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के करीब 2.5 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों ने आईडीबीआई बैंक की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने के प्रस्ताव के विरोध में तीन दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है।



