रांची : सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास (एसएससीडी) के तहत मारवाड़ी महाविद्यालय की 2-मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी कंपनी द्वारा नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने किया।

रैली कॉलेज के पुरुष प्रभाग से निकलकर रांची सरोवर, सेवा सदन, हरमू रोड, कुम्हार टोली और पुरानी रांची होते हुए वापस कॉलेज पहुंची।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कैडेटों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. आर.आर. शर्मा, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. तरुण चक्रवर्ती एवं अनुभव चक्रवर्ती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य का संदेश दिया गया।


