जमशेदपुर में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई बसों, वैन और ऑटो का कटा चालान

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर कार्रवाई की गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। बिष्टुपुर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में स्कूल बसों, वैन और बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऑटो की जांच की गई। जांच अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) और परमिट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या एक्सपायर पाए गए, उन्हें नोटिस और चेतावनी दी गई। वहीं, मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान भी काटा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में विशेष रूप से स्कूली बसों और वैन की फिटनेस पर ध्यान दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।