Jharkhand News: इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए झारखंड में अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी विशेष निगरानी

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए झारखंड में अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी विशेष निगरानी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस के संक्रमण की खबर सामने आ रही है। ऐसे में झारखंड स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। इबोला के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान असांरी ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने को कहा है। और इससे निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी करने को कहा है। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी और स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

सभी 24 जिलों के अस्पताल अलर्ट पर

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार को राज्य में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की जायजा की। इस दौरान मंत्री असांरी ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। राज्य के सभी 24 जिलों के सिविल सर्जनों को भी तैयारियों की लगातार समीक्षा करने को कहा गया है। मंत्री द्वारा 24 घंटे निगरानी और सूचना के आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

आइसोलेशन वार्ड और PPE किट तैयार रखने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने और पीपीई किट समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा है। हालांकि, फिलहाल झारखंड में इबोला वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद विभाग संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयारियां कर रहा है।

क्या है इबोला वायरस और कैसे फैलता है?

इबोला एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। इसके संक्रमण के शुरुआती लक्षण 2 से 21 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं। शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और अत्यधिक कमजोरी जैसा महसूस होता हैं। बीमारी बढ़ने पर उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खून और शरीर के अन्य तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।

Share This Article