Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में आज से गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची की बात करें तो, राजधानी में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

फान का सीधा असर झारखंड में नहीं दिखेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवान बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है। इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, तूफान का सीधा असर झारखंड में नहीं देखने मिल सकता है, लेकिन इसके प्रभाव से राज्य के मौसम में हल्का बदलाव संभव है।

Jharkhand Weather News: इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा समेत दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 नवंबर को भी दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 21 नवंबर को लातेहार और सरायकेला-खरसावां के आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 22 और 23 नवंबर को भी बारिश की संभावना बनी रह सकती है।
रांची में गिरेगा तापमान
राजधानी रांची में 20 और 21 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। बारिश की वजह अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री से घटकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जिससे सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ जाएगी।


