समीक्षा बैठक में बोले डीसी मंजूनाथ भजंत्री : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की विस्तारित भूमि पर चहारदीवारी निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करें पूरा

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विकास परियोजना की समीक्षा बैठक में विस्तारित भूमि पर चहारदीवारी निर्माण और अतिक्रमण हटाने के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बिरसा मुंडा विमानपत्तन विकास परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों की ओर से अब तक की गई कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में श्री भजंत्री ने राज्य सरकार की ओर से बिरसा मुंडा विमानपत्तन के लिए हस्तांतरित की गई भूमि पर चहारदीवारी निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

साथ ही निर्माणाधीन चहारदीवारी के भीतर आने वाले घरों को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में भी अद्यतन जानकारी ली गयी। बैठक में श्री भजंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चहारदीवारी निर्माण, सड़क डायवर्सन तथा विद्युत लाइन स्थानांतरण से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने अधिग्रहित भूमि के नागर विमानन विभाग, रांची के पक्ष में नामांतरण की प्रक्रिया और रांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रारंभ करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति और संबंधित प्रक्रियाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाओं का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करते हुए परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न होने दें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।